Recent in Technology

Breakups Ke Bad Kya Kare What To Do After Breakups In Hindi

Breakups Ke Bad Kya Kare 

Breakups Ke Bad Kya Kare

Breakups Ke Bad Kya Kare  How to Deal With a Break up In Hindi Breakup Post !आज दुनिया में ऐसा कोई भी लड़का और लड़की नहीं होगा जिसने अपनी ज़िन्दगी में किसी से प्यार न किया हो। अगर आपने प्यार पुरे दिल से निःस्वार्थ भाव से किसी को किया है तो आप अपने अंतर आत्मा से यह जान पाओगे की प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत एहसास होता हैं।

प्यार में न सिर्फ दुनिया अच्छा लगने लगता है बल्कि यह प्यार आप को भी एक अच्छा इंसान बना देता हैं। पर प्यार में हमेशा आपको खुशी ही मिले यह जरुरी नहीं और आज के इस दौर में सबको ही अपना प्यार मिल जायेगा यह भी जरुरी नहीं। 

प्यार करने वाले में ब्रेकअप्स एक ऐसा शब्द जो वे कभी नहीं सुनना चाहते, क्योंकि यह एक शब्द प्यार करने वाले के लिए एक पहाड़ की तरह होता है जो उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ कर रख देता है।

कई बार लड़का और लड़की एक दूसरे को बहुत प्यार करने के बाद भी उनके रिश्तो में दरार आ जाती है और फिर अंततः बात ब्रेकअप्स तक पहुंच जाता है। 

किसी भी लड़के और लड़की के लिए ब्रेकअप्स वह अवस्था होती है या ये कहे दिल का टूटना (Love Breakup) जो दो प्यार करने वाले को लिए एक बहुत कठिन दौर होता है।

जिससे आप अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते हो उससे रिश्ता टूटना उन्हें अलग होना ऐसा लगता है हमारी ज़िन्दगी ही उजड़ गई। प्यार में दिल टूटने का दर्द क्या होता है वह तो एक सच्चा प्यार करने वाला ही जान सकता। 

उन्हें ऐसा लगता हैं अब ज़िन्दगी में कुछ रहा ही नहीं अब किसके लिए जिये, इसलिए कई बार कुछ लड़के और लड़किया कुछ गलत कदम उठाने को भी मजबूर हो जाते है जो की गलत है। Sad love story in hindi

इसलिए आज हम आपको बताएँगे की Breakups Ke Bad Kya Kare  After Breakup इस दिल टूटने के कठिन और नाज़ुक भरे पल में खुद को इस ब्रेकअप्स के दर्द से बाहर कैसे निकाले।

ब्रेकअप के बाद क्या करें (What to do After a Breakup in hindi)

1. कारणों को जाने 
कई बार ऐसा होता है की दो प्रेमी जब एक दुसरो को प्यार करते हैं तब उन्हें सब अच्छा ही अच्छा दिखाई देता है उन्हें तो सब चीज़े बस अच्छी ही लगती हैं। जिससे उन्हें उन बुराई को देखने मौका ही नहीं मिल पाता की आपके पार्टनर में क्या कमी या बुराई है। 

अगर कमी छोटी हो तो उसे सुधारा जा सकता है पर अगर आपके पार्टनर में कोई बुराई या कमी बड़ी हो तो यही आपके रिश्तो में ब्रेकअप्स का कारण भी बनता है।

हम मानते है की यह आपके लिए एक मुश्किल और नाजुक दौर हैं पर यह वो समय भी है जब आपको प्रैक्टिकल होकर उसका सामना करना चाहिए। अगर आपको कारणों का पता चल जाये तो उसके बारे में विचार करें आप पाएंगे की जो हुआ अच्छा ही हुआ। 

क्योंकि आप बिल्कुल नहीं चाहोगे की कोई धोकेबाज़ या झूठा प्यार करने वाले के साथ आप अपना पूरा जीवन बिताये। इसलिए ऐसे लोग के लिए खुद को दर्द न दे और ऊपर वाले का शुक्र करें और ज़िन्दगी में आगे बढ़े।

2. सच को स्वीकार्य करें 
अगर आपको लगता हैं की आप दोनों में कुछ गलत फहमी की वजह से यह हालात बने हैं तो उसे सुधारने की कोशिस करे एक दम अपने रिश्तो को न तोड़े। क्योकि कई बार ऐसा होता किसी दूसरे के वजह से दो लोगो के बीच ब्रेकअप्स जैसे हालत बन जाते हैं। 

पर अगर आपको लगता है की नहीं अब पानी सर से ऊपर हो गया है और उसने आपको धोखा दिया हैं तो आपको इस सच्चाई को स्वीकार्य करना चाहिए।

हम मानते है की प्यार में आप उस इंसान के बहुत करीब आ चुके होते हो या ये कहे आपको अपने उस एक्स पार्टनर की आदत सी हो गई है। क्योकि कई खूबसूरत और हसीन लम्हे आपने साथ बिताये है जिसे सिर्फ एक ही पल में उनसे अलग होना आपका दिल और दिमाग स्वीकार्य नहीं करेगा। 

इसमें आपको बहुत तकलीफ भी होगा दिल रोने का मन करेगा, कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा पर यह एक स्वाभाविक चीज़ है।

अगर आप इस सच्चाई को जितना जल्दी स्वीकार्य करेंगे की अब आपका प्रेमी आपके साथ नहीं हैं। आपका ब्रेकअप्स हो चूका है उतना ही जल्दी आपको उससे भुलाने में आसानी होगा। 

इस मुश्किल और नाज़ुक दौर से बाहर निकलने में आसानी होगा इसमें कुछ वक़्त जरूर लगेगा पर अंत में सब ठीक हो जायेगा।

3. कुछ वक़्त ख़ुद को दें 
Breakups Ke Bad अक्सर ही इंसान टूट जाता हैं उसे कुछ करने का मन ही नहीं करता, किसी पर भी विश्वास करने का मन नहीं करता जो की बहुत स्वभाविक लक्षण हैं। ऐसे समय में आपको खुद के साथ वक़्त बिताने की जरुरत होती है।

ऐसा इसलिए क्योकि इस भाग दौड़ भरे ज़िन्दगी में आप अपने अंदर खुशी ढूंढ़ने के बजाय अपनी खुशी दुसरो में ढूंढ़ते हो जो न मिलने पर दुखी हो जाते हो।

आपको सबसे पहले अपने अंदर खुशी ढूंढनी चाहिए और आपको अपने आप से प्यार करना चाहिए इससे आप अंदर से मजबूत होंगे। और साथ ही इस रियल दुनिया के बारे में जानोगे की यहाँ कोई भी चीज़ हमेशा के लिए नहीं होता। 

इसलिए जो आपका नहीं है जिसको आपकी फ़िक्र नहीं उसके लिए खुद को तकलीफ देना उचित नहीं।

Also Read :
4. संपर्क न रखें 
ब्रेकअप्स के बाद आपको अपने एक्स प्रेमी से किसी प्रकार का संपर्क नहीं रखना चाहिए। इसलिए सबसे पहले उसका नंबर अपने मोबाइल से हटा दे, WhatsApp पर ब्लॉक कर दे। 

अगर आपका एक्स प्रेमी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर आपसे जुड़ा है तो आपको तुरंत उन्हें ब्लॉक और Unfollow कर देना चाहिए।

अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो इससे आपको ही तकलीफ होगी उसकी पिक्चर देख कर आप अपने दिन को याद करने लगोगे जिससे आप उसे भूल नहीं पाओगे। और गलती से आप उसे किसी दूसरे के साथ देखोगे तो दर्द आपको ही होगा।  

इसलिए उनसे किसी भी प्रकार का संपर्क न रखे न ही उनसे जुडी कोई चीज़ अपने पास रखे आप देखियेगा कुछ दिन के बाद सब ठीक हो जायेगा।

5. दोस्तों के साथ कही घूमने जाये

ब्रेकअप्स के बाद अगर आपका कोई सच्चा साथी होता हैं जो आपको हौसला देते है और आपका साथ कभी नहीं छोड़ते वे आपके दोस्त ही हैं। वे दोस्त ही हैं जो आपको हमेशा हँसता हुआ और खुश देखना चाहते हैं, इसलिए आपको अपने ब्रेकअप्स के दर्द को भुला कर आगे बढ़ना चाहिए।

और अपने दोस्तों के साथ आपकी पसंदीदा जगह घूमने जाये पसंदीदा खाना खाये प्रकृति के करीब रहने की कोशिश करें। इससे आप पुरानी बातों को भुला कर ज़िन्दगी में आगे बढ़ोगे और धीरे - धीरे सब अच्छा होता चला जायेगा। 

याद रखिये ज़िन्दगी में कोई चीज़ कभी हमेशा का लिए नहीं होता चाहें वह गम हो या खुशी आपको बस परिस्थियों के हिसाब से जीना चाहिए।

6. संगीत सुनें
जी हा अपने सही सुना ब्रेकअप्स के बाद संगीत सुने Breakup song नहीं बल्कि खुशी के सॉन्ग सुने आप संगीत को हल्के में न ले इसमें मेडिटेशन वाली ताकत होती हैं। संगीत आपके मन को शांति देगा आपके दिमाग और दिल को शांत करके आपको मोटीवेट करेगा।

जो आपको एक नई ऊर्जा देगा आपको शायद पता है की नहीं पर बताना चाहुँगा की ब्रेकअप्स के बाद जब जब टूटे हुए दिल और संगीत का मिलन हुआ है। तब तब इस दुनिया को कोई रॉकस्टार, शायर, राइटर, पोएट मिला है क्या पता टूटे हुए दिल और संगीत आपके अंदर के भी कोई प्रतिभा को जगा दे।
7. मजबूत बने
यह हर कोई जनता है की Breakups Ke Bad दिल टूटने के बाद ज़िन्दगी पहले जैसे सामान्य रहता। चाहे आप कितना भी कुछ कर ले, ऐसे नाज़ुक पल से वापस सामान्य जीवन में आना आसान नहीं है पर नामुमकिन भी नहीं है।

आपको अंदर से खुद को मजबूत करना होगा और आपको यह दिखाना होगा की आप कौन है। आप अपने दर्द को अपने सफलता की मज़िल पाने में लगा दो इससे आप एक कामयाब इंसान भी बन पाओगे। 

और जिसने आपको छोड़ा था जब वह आपको देखेगा तो रोयेगा या रोयेगी की उसने किस इंसान का दिल तोड़ा था और उसने क्या खोया हैं।

तू दर्द को अपनी ताकत बना,
अपनी काबिलियत से अपनी पहचान बना।

रोने से कुछ हासिल नहीं होगा दोस्त,
इस दर्द को सफलता की सीढ़ी बना।

Also Read :
हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह महत्वपूर्ण जानकारी Breakups Ke Bad Kya Kare What To Do After Breakups In Hindi आपको पसंद आया होगा। और अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छा लगा हो तो नीचे कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस जरुरी जानकारी Breakups Ke Bad Kya Kare को सोशल मीडिया और अपने दोस्तों में भी शेयर जरूर करे। अगर आपका किसी भी तरह का मन में कोई सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है, साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।
Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code