Recent in Technology

Ladki Ko Shadi Se Pahle Kin Bato Ka Vishesh Dhyan Dena Chahiye.

Ladki Shadi Se Pahle in Bato Ka Dhyan De 

Ladki Ko Shadi Se Pahle Kin Bato Ka Dhyan Dena Chahiye
Ladki Ko Shadi Se Pahle किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए या Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye. शादी किसी के भी जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पल होता हैं, जिसको लेकर कई लड़के और लड़किया बहुत सारे सपने संजोये होते है। 

जिससे उनकी शादी और आने वाली ज़िन्दगी खुशहाल हो और ज़िन्दगी अच्छे से बीते। पर शादी से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरुरत हैं जिसे आप नज़र अंदाज़ नहीं कर सकते हो। 

क्योंकि अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है आपको शादी के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसलिए शादी कभी भी जल्दबाज़ी में न करें बल्कि शादी अच्छे से सोच समझ करें ताकि आपकी वैवाहिक जीवन आनंद से भरपूर हो और वैवाहिक जीवन खुशी - खुशी बीते।  

तो जानते हैं Ladki Ko Shadi Se Pahle Kin Bato Ka Vishesh Dhyan Dena chahiye Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye Looking Groom For Marriage.
शादी से पहले किन बातो का दे ध्यान 

शादी से पहले जाने कुछ जरुरी बातें

1. अपने पार्टनर को जाने

लड़की को शादी करने से पहले जो सबसे पहले और सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है वो है अपने होने वाले Life Partner के बारे में पूरी जानकारी होना। इसलिए पहले उन्हें अच्छे से जाने उन्हें समझे, आप चाहे लव मैरिज करें या अरेंज मैरिज इन दोनों ही परिस्थिओं में आपको अपने लाइफ पार्टनर के बारे में जानना बहुत जरुरी है।

क्योंकि हमारे देश में अरेंज मैरिज ज्यादा होती हैं इसलिए हमें उस लड़के के बारे ज्यादा कुछ पता नहीं होता है। ऐसे में अगर लड़की भी उसे आँख बंद करके शादी  के लिए हा बोलती हैं तो हो सकता है लड़की का यह फैसला उनके जीवन का सबसे बड़ी गलती साबित हो जाये। 

इसलिए लड़की को शादी से पहले लड़के के बारे में पता करना चाहिए की वो लड़का कैसा है वो क्या करता है। उनके दोस्त कैसे है उनका किन लोगो के साथ ज्यादा मिलना जुलना होता हैं, उनका शादी को लेकर क्या सोच है।

साथ ही आपको उनके Past के बारे में भी पूछना चाहिए की कही उनकी पहले से कोई गर्लफ्रेंड तो नहीं है जिससे वो प्यार करते हैं। पर घर वाले के दबाव में या उनकी खुशी के लिए आपसे शादी करना चाहते है। 

क्योकि अगर वो अपनी खुशी से शादी नहीं कर रहे या आपसे झूठ बोल कर शादी कर रहे है तो आपके शादी के बाद आपकी वैवाहिक जीवन में भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं।

2. व्यवहार और आदते
लड़कीया शादी से पहले जिस भी लड़के को अपना जीवनसाथी बनाने की सोच रहे है। सबसे पहले उनके व्यवहार और आदतों के बारे में अच्छे से जानना और समझना बहुत ही जरुरी हैं। 

ऐसा इसलिए क्योकि कई बार चाहे वो लव मैरिज करें या अरेंज मैरिज अक्सर इन बातों को नज़र अंदाज़ कर देते है। पेरेंट्स को भी लगता है लड़का अच्छा कमाता है अच्छे परिवार से है तो लड़का भी अच्छा ही होगा पर ऐसा जरुरी नहीं। 

दोस्तो लड़के का व्यवहार और आदते ही उसे अच्छा इंसान बनाता हैं। तो अगर आपको लगे लड़का हद से ज्यादा Smoke या drink करता हैँ और लोगो से उस लड़के के बारे में सोच नकारात्मक हैं, उनका लोगो के साथ व्यवहार अच्छा नहीं हैं तो आपको इस रिश्ते के बारे में पुनः विचार करने की जरुरत है।

3. लड़के का फैमिली बैकग्राउंड
लड़की को शादी से पहले इस बारे में भी जानना बहुत ही जरुरी है की आपकी शादी जिस लड़के से होने वाली है उसकी फैमिली बैकग्राउंड कैसा हैं। जिससे आपकी शादी हो रही है हो सकता है वो बहुत अच्छा हो पढ़ा लिखा हो। 
पर आप उस लड़के के फॅमिली में किस प्रकार के लोग रहते है इस बात को कभी भी नज़रअंदाज़ न करें। हो सकता है उस परिवार में बहुत ज्यादा रेस्ट्रिक्सशन हो या उनका फॅमिली में किसी का आपराधिक रिकॉर्ड हो। 

या हो सकता है आपकी शादी ऐसे परिवार में हो जाये जहां बहुत कम पढ़े लिखे हो तो यकीन मानिये आपकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। क्योंकि ऐसे लोग अपनी पुरानी अवधारणा के लिए या नासमझी के कारण कई बार आपस में ही झगड़ जाते हैं।

जो कई बार रिश्तो में भी दरार डाल देते है जो आपके शादीशुदा ज़िन्दगी को बर्बाद भी कर सकते हैं। इसलिए शादी से पहले इस सब बातो को बिलकुल भी नज़र अंदाज़ न करें। 

शादी हमेशा अच्छे फैमिली बैकग्राउंड को ही देख कर शादी के लिए हा बोले इससे यक़ीनन आपकी आने वाली वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

4. मेडिकल टेस्ट 
शादी से पहले अक्सर लोग कुंडली मिलान करना तो नहीं भूलते पर पर कुछ मेडिकल टेस्ट कराना भूल जाते है। नतीजा यह होता है की ऐसे जोड़े से जन्म लिया हुआ संतान स्वस्थ पैदा नहीं होता और माता पिता के दोषों का परिणाम बच्चे को उठाना पड़ता है। 

सच मायने में यह माता पिता और बच्चे तीनो के लिए पीड़ादायक होता है इसलिए आप ऐसी गलती न करे समझदार बने और कुछ जरुरी मेडिकल टेस्ट जरूर कराये। 

क्योंकि दोस्तों आज ऐसा कोई सज्जन नहीं होगा जो शादी से पहले आपको अपनी बीमारी या कमियों के बारे में आपको बताये यह आपको ही पता करना पड़ेगा। 

माता पिता की एक गलती आपकी और आपके बच्चे की जीवन में किसी प्रकार का कष्ट न आये। इसलिये शादी से पहले इन कुछ जरुरी टेस्टो को जरूर कराये जैसे की फर्टिलिटी टेस्ट,  HIV Test, Thalassemia Test, सिकेल सेल एनीमिया आदि।
दुनिया का एक कटु सत्य है की शादी तो आप किसी से भी कर सकते हो पर घर चलाने के लिए अंत में बात पैसे पर ही आकर रुकेगा और पैसे की जरुरत पड़ेगा ही। इसलिए लड़किया शादी से पहले यह अच्छी तरह देख ले की लड़का आर्थिक रूप से स्वतंत्र है या नहीं।

क्या वह लड़का शादी के बाद खुद अपनी और आपकी जरूरते पूरी करने में सक्षम है की नहीं। क्योकि शादी के बाद प्यार के साथ घर की भी जरुरत को पूरा करना जरुरी होता हैं, सिर्फ प्यार से घर नहीं चल पायेगा। 

आज वक़्त बदल गया इस बात को लड़कियों को समझना होगा की आज के इस महगांई में अपने परिवार और बच्चे की शिक्षा और जरूरते आप सिर्फ प्यार से पूरी नहीं कर पाओगे। 

इसलिए लड़किया ऐसे लड़के को अपना जीवनसाथी बनाये जो कम से कम अपने और अपने परिवार की सभी  जरूरतें को पूरी कर सके जो आर्थिक रूप से आज़ाद हो जो वो चाहें उसे पूरा करने को।

6. पारिवारिक योजना 
इन सभी के बाद बात आती है पारिवारिक योजना या कहे फॅमिली प्लांनिग की। लड़की को अपने होने वाले जीवनसाथी से शादी के बाद की पारिवारिक योजना के बारे में पूछने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए।

इससे आपको उस लड़के की फॅमिली प्लांनिग के बारे में भी जानने का भी मौका मिल जायेगा। जिससे आपको यह जानने को मिलेगा की लड़का शादी को लेकर कितना गंभीर हैं। 

अगर लड़का शादी को लेकर गंभीर होगा तो आपको बहुत ही अच्छी तरह से बिना अटके अपने शादी के बाद फॅमिली प्लांनिग के बारे में बताएगा जो आपको पसंद भी आएगा।

पर अगर लड़का ठीक से न बता पाए मतलब वो लड़का शादी तो करना चाहता है पर अपने भविष्य को लेकर कोई सोच विचार नहीं बनाया है जो की थोड़ी सी चिंता की बात हो सकती है।

Also Read :
निष्कर्ष 
शादी जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है जिसे अगर आप एक बार ले लिया तो पूरी ज़िन्दगी उसे निभानी पड़ेगी। अगर आप चाहते हो की आपका शादी के बाद की दुनिया खुशियों से भरी रहे तो शादी जैसे फैसले लेने में कोई भी जल्दबाज़ी न करे न शादी का फैसला कोई भावनाओं में आकर ले। 

यह फैसला हमेशा ठंडे दिमाग से सोच विचार करके अच्छी और पूर्ण जानकरी प्राप्त करने के बाद ही फैसला करे क्योकि ज़िन्दगी आपकी है और फैसला भी आपको ही लेना है।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह महत्वपूर्ण जानकारी Ladki Ko Shadi Se Pahle किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए या Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye. आपको पसंद आया होगा। आपको हमारी यह जानकारी कैसा लगा कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस जरुरी जानकारी Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye सोशल मीडिया अपने दोस्तों और परिवार को भी शेयर जरूर करे। 

अगर आपका किसी तरह का कोई मन में सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।
Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code