Recent in Technology

Holi Skin Care Tips Holi Me Skin Aur Hair Ki Dekhbhal Kaise Kare

Holi Skin Care Tips In Hindi

Holi Skin Care Tips Holi Me Skin Aur Hair Ki Dekhbhal Kaise Kare

Holi Skin Care Tips होली का त्यौहार आने ही वाला हैं जिसे लेकर लड़के हो या लड़की बच्चे हो या बुजुर्ग सभी बहुत उत्साहित होंगे। आखिर हो भी क्यों न, रंगों का यह त्योंहार होली हैं ही इतना खास की इसके प्रभाव से कोई भी बच नहीं पाता।

होली का यह त्यौहार रंगो के साथ हमारे जीवन में कई रंग लेकर आती है और वो हैं खुशियों का रंग, रंगो का यह त्यौहार होली तो बच्चों के लिए कोई जश्न से कम नहीं होता।

इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिल कर मनाया गया होली प्यार के रंग में खो कर एक दूसरे को रंग लगा कर दिल को सुकून देता हैं। इसलिए यह होली का त्यौहार सब के लिए बहुत खास होता हैं। 

पर साथ ही होली में चाहे वो बच्चे हो या बड़े थोड़ी सी सावधानी हटी की दुर्घटना घटी अतार्थ हम सब को होली खेलने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। 

क्योकि आज बाजार में ऐसे कई हानिकारक रसायन का उपयोग होली के रंगों को बनाने में किया जा रहा हैं, जो हमारे स्किन के लिए बहुत हानिकारक है।

क्योंकि हमारी चेहरे की स्किन बहुत नाज़ुक होती है ऐसे में अगर आप रसायनयुक्त रंगो के साथ होली खेलते है तो आपके चेहरे पर इसका बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता हैं। 

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे Holi Skin Care Tips बताने वाले हैं जिसे अपना कर आप अपने चेहरे और बालो की सुरक्षा कर सकते है। और इस होली को अपनी यादगार होली आनंद पूर्ण Safe Holi खुशी - खुशी माना सकते हैं तो जानते हैं Holi Skin Care Tips in Hindi.

होली में ऐसे करें त्वचा की देखभाल (Holi Precautions)

1. तेल का उपयोग

अगर आपको रंगों के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है तो आपको कुछ बातों को ध्यान देना जरुर चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी आपको न हो। इसके लिए आप होली के एक दिन पहले ही रात को अपने हाथ, चेहरे और गले में नारियल का तेल लगा लें और सुबह साफ पानी से धो लें।

यह होली के रंगो का असर आपके सीधे शरीर के अंदर जाने से रोक कर कई हद तक सुरक्षा करते है। यह एक आवरण का काम करता है अगर आप नारियल तेल पसंद नहीं करते तो आप कोई बॉडी लोशन का भी इस्तेमाल अपने चेहरे पर पर लगाने के लिए कर सकते हो। 

इसका मुख्य उद्देश्य रसायन युक्त रंगो को सीधे आपके शरीर में जाने से रोकना होता हैं। इसका दूसरा फायदा यह भी है की तेल के वजह से चेहरे में पर्याप्त नमी होती है, जिसकी वजह से होली के रंग चेहरे पर से निकालने में आसानी हो जाता है चेहरे से रंग निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं होता हैं।

2. सनस्क्रीन का उपयोग

आप होली खेलने के दिन सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकते है, यह सनस्क्रीन आपको धुप से भी बचाएगा जो चेहरे में टैंनिग और शुष्क त्वचा जैसे समस्या का कारण बनता हैं। साथ ही रसायन युक्त रंगो का आपके त्वचा पर बुरा प्रभाव से सुरक्षा करता हैं। 

अगर आप वाटर प्रूव सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी अच्छा होगा, जिससे आपकी रंग और धुप दोनो से सुरक्षा होगी और आप खुशी - खुशी होली मना पाओगे।

3. बालों पर तेल 

जिस प्रकार आपने अपने स्किन चेहरे में तेल का इस्तेमाल किया था ठीक उसी प्रकार होली में बालो का भी उचित ध्यान देना बहुत जरुरी है। इसके लिए आप होली के एक दिन पहले रात को अपने सर के बालों पर नारियल तेल या बादाम तेल से अच्छे से मसाज कर लें जिससे तेल आपके बालो के जड़ो तक जा सके।

ऐसा करना इसलिए भी जरुरी है क्योंकि होली के रंगो का चेहरे के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव बालो पर ही पड़ता हैं।चेहरे को तो आप रंग लगने पर धो भी सकते है पर सर के बाल को होली खेलते वक़्त बार - बार धो भी नहीं सकते।

जिससे बालो पर कई प्रकार के रंग जमने लगते है इससे बचने के लिए ही आपको होली के एक दिन पहले रात को अपने बालों पर तेल अवश्य लगाना चाहिए।

4. टोपी का इस्तेमाल करें

आप अपने सर को रंगो से बचाने के लिए टोपी या होली में मिलने वाले टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह टोपी आपको एक अच्छा लुक भी देते है। साथ ही रंगो को सीधे आपके बाल और सर पर जाने से बचाते हैं। 

यह एक अच्छा तरीका है बिना कुछ किये बालों को सुरक्षित करने का तो आप टोपी का उपयोग अपने बालों और सर को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं।

5. आँखों का ख्याल रखें

होली के दिन आँखों का विशेष ध्यान बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि हमारी बॉडी का सबसे संवेदनशील अंग हमारी आँख ही हैं, इसलिए हमे रंगो को आँखों में जाने से बचाना होगा। अगर आप कांटेक्ट लेंस का उपयोग करते है तो आप होली के दिन इसका उपयोग न करें।

 होली खेलते समय अपने हाथ से आँखों को बार बार न छुए  जब आप रंग युक्त हाथो से आँखों को छूते हो तो इससे आपके आँखों को नुकसान हो सकता हैं आप चाहो तो नार्मल चश्मे का का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. नाख़ूनो का ख्याल रखें

होली खेलने के बाद चेहरे और बालों के बाद सबसे ज्यादा नाखूनों पर प्रभाव पड़ता हैं नाख़ून एकदम बेरंग हो जाते हैं इसलिए इसका भी देख भाल बहुत जरुरी हैं। इसके लिए अगर आप लड़की है तो आप अपने नाखूनों में डबल कोटेड नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जिससे आपके नाखूनों पर रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा और अच्छे बने रहेंगे पर अगर आप लड़के हैं तो आप कोशिश करे एक दिन पहले ही अपने बढ़े हुए नाख़ून काट लें। जिससे आपके नाखून में रंग नहीं जमेंगे बाकि कुछ ज्यादा करने की जरुरत नहीं हैं।
यह थे वह तरीके जिससे आप इस होली में अपने चेहरे और बालों को रंगों से सुरक्षित कर सकते हैं। आप यह सोच रहे होंगे की होली खेलने के लिए इतना सब करने की क्या जरुरत हैं पहले तो ये सब नहीं करते थे। 

पर दोस्तों समय के साथ सब बदल रहा हैं आज मिलावट का ज़माना हैं ऐसे में आज बाजार में कई सारे रसायन युक्त रंगों का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है।

खास तौर पे चाइना से लाया गया रंग जिसमें से कुछ रंगो को तो भारत सरकार की तरफ से बैन भी किया जा चूका है फिर भी आज यह खुले में बिक रहें हैं। दूसरी बात यह भी की आज कई बार लोग होली के दिन मजाक में या जानबूझ कर ऐसे रंगों का आपके ऊपर इस्तेमाल कर सकते हैं।

जो आपके स्किन और बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इन सबसे बचने के लिए आपको पहले से ही सतर्क रखना जरुरी हैं जिससे आप रंगों के इस प्यार भरे त्यौहार को आनंद पूर्वक ख़ुशी - ख़ुशी मना सको।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह महत्वपूर्ण जानकारी Holi Skin Care Tips Holi Me Skin Aur Hair Ki Dekhbhal Kaise Kare आपको पसंद आया होगा। और अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छा लगा हो तो कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस जरुरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार में भी शेयर जरूर करे। अगर आपका किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है, साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे FACEBOOK PAGE  को भी लाइक कर सकते हैं।
Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code