Recent in Technology

Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale How To Remove Holi Colour In Hindi

Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale

Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale

Holi Rang Chehre Se Kaise Nikale, How To Remove Colour From Skin रंगो का यह त्यौहार सभी उम्र के लोगो की पहली पसंद होता हैं होली प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ाने वाला त्यौहार हैं। यही वजह हैं की यह कई रिश्तो में नई जान ला देता हैं सभी पुराने शिकायते भूल कर प्यार के इस रंग में मिल जाते हैं। 

अपने परिवार दोस्तों और किसी खास के साथ मना कर यह होली आपकी उम्र भर की एक मीठी सी याद बन जाती हैं। यह होली इतना खास है की इसे सिर्फ परिवार के साथ ही नहीं बल्कि आप अपने पड़ोसी अपने मोहल्ले अपने दोस्तों के साथ मिल कर माना सकते है।

होली का त्यौहार हो और बात रंगो की न की जाये ऐसा हो ही नहीं सकता पर कई बार यह रंगो ही होली की खुशियों में खलल डालने का काम करता है। जो चेहरे और शरीर को नुकसान पंहुचा कर रंगो के इस त्यौहार होली को बेरंग भी कर जाता है। 

इस होली में लोग कई तरह के रंगो का इस्तेमाल करते है जैसी की सुखी होली गुलाल, पानी वाली होली (Holi Colour) रंग और फिर आता हैं ख़तरनाक केमिकल युक्त रंगो की होली।

जो आपके चेहरे से लेकर आपके शरीर आपकी आँखे को भी नुकसान पंहुचा सकते हैं। होली के बाद सबसे ज्यादा परेशानी भी यही होता हैं वो हैं होली के रंगो को शरीर और चेहरे से निकालना। 

इसलिए आज हम आप सभी के लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं जो आपको चेहरे और शरीर से रंग को जल्दी और आसानी से निकालने में मदद करेंगे। तो जानते हैं Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale How To Remove Holi Colour In Hindi

ऐसे निकाले चेहरे से होली के रंग

1. रंग साफ़ करें

सबसे पहले होली खेलने के बाद या कहे बीच - बीच में अपने चेहरे और गर्दन को कपडे से साफ करते रहें, इसके लिए होली खेलते समय ही आपको एक रुमाल अपने साथ लेकर रखना होगा। जिससे चेहरे को रुमाल से साफ़ कर सके इससे रंगो प्रभाव आपके चेहरे पर कम पड़ेगा।

अगर रंग ज़िद्दी हैं या कोई रसायनयुक्त रंग आपके चेहरे पर लगा दे तो आप अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो सकते है। उसे ज्यादा देर तक अपने चेहरे और शरीर पर न रहने दे जिससे केमिकलयुक्त Holi Colour का आपके चेहरे और शरीर पर असर कम पड़ेगा।

Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale

2. साबुन या फेस वास का उपयोग सीधे न करें

जब आप होली खेलते हैं तो कई प्रकार के रंगो से आपका सामना होता हैं जिसमे कुछ सूखे गुलाल जो की होली के लिए सबसे अच्छा रंग माना जाता हैं। 

इसके बाद आते है पानी में मिला कर लगाने वाले रंग और और फिर अंत में आता हैं केमिकल युक्त रंग जिससे आपको बचना हैं इन सब रंगो का मिश्रण आपके चेहरे पर होता है।

इसलिए आपको कभी भी अपने चेहरे पर सीधे साबुन या फेसवॉश का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योकि कई बार यह रंगो के साथ मिलकर स्किन पर रिएक्शन कर देता है जिससे चेहरे में समस्या होने लगता हैं। 

इसलिए चेहरे और शरीर के रंग को पहले कपडे से अच्छे से साफ़ कर लें उसके बाद साफ पानी से धोए इसके बाद ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें।

3. दूध और बेसन का उपयोग करें

चेहरे और शरीर को साफ कर लेने के बाद आपको इसे प्राकृतिक रूप से रंग को दूर करने की कोशिश करना चाहिए। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लेना हैं थोड़ी मात्रा में दूध लेना हैं जिससे एक गाड़ा पेस्ट तैयार कर लेना हैं  फिर उसमे कुछ बून्द नींबू के डाल कर मिक्स कर ले।

फिर इसे चेहरे और जिस हिस्से में रंग लगा हैं उस हिस्से में लगा कर सूखने के लिए छोड़ देना है, ध्यान दे आँख के हिस्से को छोड़ कर ही लगाना हैं, सूखने के बाद साफ पानी से धो लें इसके बाद आप कोई भी अच्छी फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read :

4. मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिटटी भी चेहरे से रंग को निकालने का एक अच्छा तरीका हैं, जिससे यह आपके ज़िद्दी रंग को दूर करता हैं साथ ही चेहरे को ठंडक और ताज़गी पहुँचाता हैं। इसके लिए आप पानी या दूध के साथ मुल्तानी मिटटी का एक गाड़ा पेस्ट तैयार करना हैं फिर उसे अपने चेहरे पर लगा कर सूखने देना हैं।

हमेशा की तरह आँखों के हिस्से को छोड़ कर लगाना हैं, फिर 10 मिनट सूखने के बाद साफ पानी से धो लेना हैं।इसके बाद आप कोई भी प्राकृतिक फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं जिससे मुल्तानी मिटटी की सारे कण अच्छे से निकल सके इससे आपका चेहरा पहले जैसा फ्रेस फील करेगा।

5. दही और नींबू

चेहरे से रंग निकालने के लिए यह एक काफी अच्छा और सरल तरीका हैं, दही चेहरे को मुलायम और पोषण देता और नींबू एक प्राकृतिक क्लींजर का का काम करता हैं। इसलिए इसका उपयोग भी आप चेहरे से रंग दूर करने के लिए कर सकते हैं आप चाहो तो इसमें चावल का आटा या बेसन भी डाल सकते हैं।

इसे भी ऊपर बताये तरीके के अनुसार ही करना 2 चम्मच दही और कुछ बूँद नींबू के डाल कर पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगा सकते हो फिर 10 मिनट सूखने के बाद साफ पानी से धो लेंना हैं।

6. आँखों को रंग से बचाये

आपके चेहरे पर से तो रंग आज नहीं तो कल उतर ही जाएगा पर आँख ऐसा संवेदन शील अंग हैं जिस पर थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं कर सकते। इसलिए आँखों में रंग जाने पर तुरंत साफ़ पानी से धोये ध्यान दें अपने हाथो से आँखों को सीधे कभी न छुए।

बल्कि हाथों को अच्छे से धोकर अपने आँखों से पानी से धोकर कर रंग को निकालने की कोशिश करें कुछ देर के लिए आराम से बैठ जाये। 

अगर आँख में जलन ज्यादा हो रही है तो आप आँखों को अच्छे से धोकर शुद्ध गुलाब जल डाल कर आराम करें इससे जलन में आराम मिलेगा, अगर फिर भी आराम न हो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यह थे कुछ जरुरी टिप्स जो आपको चेहरे और शरीर से रंग को दूर करने में सहायक होगा, जिसका उपयोग आप कर सकते इसके कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा। पर इसके साथ ही हम यह भी कहना चाहेंगे की अगर रंग का असर आपके शरीर पर ज्यादा है तो इसमें रंग निकलने में कुछ समय लग सकता है।

आप कभी भी रंगो को जल्दी दूर करने के लिए कोई भी रसायन युक्त क्रीम या फिर चेहरे को बार - बार साबुन या फेसवास से धोने की कोशिश न करे। बल्कि इसे प्राकृतिक रूप से दूर होने दे वरना ज्यादा करने की वजह से आपके चेहरे और शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता हैं।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह महत्वपूर्ण जानकारी Holi Ke Rang Chehre Se Kaise Nikale, How To Remove Colour From Skin आपको पसंद आया होगा। अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छा लगा हो तो कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करे। अगर आपका किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है, साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।
Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code