Recent in Technology

Patni Ko Khush Kaise Rakhe Make Your Wife Happy In Hindi

 Patni Ko Khush Kaise Rakhe

Patni Ko Khush Kaise Rakhe

Patni Ko Khush Kaise Rakhe, Make Your Wife Happy In Hindi एक लड़का और लड़की के लिए शादी ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत पल में से एक होता हैं। शादी के बाद जीवन को हमेशा खूबसूरत बनाये रखने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही कुछ ज़िम्मेदारी और जरुरी बातों का देना बहुत ही जरुरी होता हैं। 

इसलिए आज हम आपको बताएँगे की शादी के बाद पत्नी/बीवी को ख़ुश कैसे रखें। पति - पत्नी के जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं, कभी ढेर सारी खुशियाँ मिलती हैं तो कभी दुःखो का पहाड़।

पर अगर आप अपनी पत्नी को ख़ुश रखने में कामयाब हो जाते हैं तो स्थिति कभी भी अनियंत्रित नहीं होता। पति पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और एक दूसरे प्रति सम्मान आप दोनों के जीवन को हमेशा खुशिया से भर देता हैं।

यह सब तभी होगा जब आपकी पत्नी आपसे खुश रहेगी। यह इसलिए भी जरुरी हैं क्योंकि अगर आपकी पत्नी आपसे खुश हैं तो वह आपके जीवन को भी खुशियों से भर देगी।

पर अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज़ और गुस्सा हैं तो आप भी कभी ख़ुश नहीं रह पाएंगे। तो चलिए जानते हैं Patni (Wife) Ko Khush Kaise Rakhe, Make Your Wife Happy In Hindi विस्तार से। 

1. प्यार जताये 

शादी के बाद अक्सर पति - पत्नी  के बीच यह देखने को मिलता हैं की उनका प्यार वक़्त के साथ धीरे - धीरे कम होने लगता हैं। या कहें पती अपनी पत्नी पर उस तरह से प्यार नहीं जताता जो शादी के तुरंत बाद होता था।  

सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाना ही प्यार नहीं होता इसके अलावा भी बहुत कुछ करने की जरुरत होता हैं। जैसे की आप कभी - कभी उन्हें प्यार से हग करें, उन्हें किस करें और आई लव यू कहें।

अपनी पत्नी से उसी तरह प्यार जताये जैसे एक बॉयफ्रैंड अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार जताता हैं। यह सब चीज़े पत्नी को दिल से बहुत खुशी देता हैं, कहने को तो यह सिर्फ छोटी सी बात हैं पर इसका वैवाहिक जीवन पर बहुत ही अच्छा असर होता हैं।

2. उपहार दें 

उपहार सभी को पसंद आता हैं जब उपहार पति द्वारा पत्नी को दिया जाया तो यह पत्नी की खुशी को और भी दोगुना कर देता हैं। 

अगर आप भी अपनी पत्नी को उनके किसी खास मौके जैसे उनके जन्म दिन, आपकी एनिवर्सरी या कोई त्यौहार या कोई शादी समारोह के लिए। आप उनकी पसंद की कोई भी चीज़ उन्हें उपहार स्वरुप देते हैं तो यह उन्हें बहुत ही खुशी देगा।  

जरुरी नहीं की आप हर बार महंगे गिफ्ट दे आप कोई छोटे पर कोई Useful गिफ्ट भी पत्नी को दें सकते हैं। जैसे की सोने की रिंग, एयर रिंग, ज्वेलरी सेट, उनकी पसंद की साड़ी, मेकअप किट, परफ्यूम, लेडिस बैग इत्यादि। 

3. बाहर घूमाने ले जाये 

इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में विवाह के बाद पति - पत्नी के लिए कही बाहर घूमने जाना या कहें डेट पर जाने का मौका ही नहीं मिलता। बस सारा जीवन ऑफिस और घर के काम में ही बीतता चला जाता हैं। 

पर वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहें और पत्नी भी खुश रहें। इसके लिए आप हफ्ते में या महीने में एक दिन अपनी पत्नी को बाहर घुमाने या डेट पर लेकर जरूर जाये।  

इससे यकीनन आपकी पत्नी बहुत खुश होगी शादी के बाद महिलाओं का जीवन घर की चार दीवारी में ही सिमट कर रह जाता हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें बाहर घुमाने या डेट पर ले जाते हैं तो ये उन्हें खुशी का एहसास कराते हैं।

4. फिट रहें 

हर पत्नी की यह चाहत होती हैं उसका पति हैंडसम और फिट दिखें, जिससे पत्नी को उनका साथ मिलने का हमेशा गर्व महसूस हो। अगर आप फिट होंगे तो उन्हें अपने फ्रेंड्स, फॅमिली से मिलाने में भी गर्व महसूस होगा।

इसके अलावा जब वह अपने फ्रेंड्स के पतियों को देखेंगी की वे कितने मोटे हो गए। पर आप आज भी फिट और तंदुरस्त हैं तो यह चीज़ आपकी पत्नी को मानसिक रूप से खुशी देगा। 

दूसरे लोगो के लिए आप एक प्रेरणा स्रोत बनोगे, जिससे वो भी आपकी तरह फिट रहने के लिए Inspire होंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे इससे आपकी पत्नी को आप जैसा पति मिलने की खुशी और गर्व महसूस होगा।

5. मदद करें 

महिलाओ की खुशी तब और बढ़ जाती हैं जब उनको काम में कोई मदद करता हैं। इसलिए आप भी समय निकाल कर अपनी पत्नी के घर के कामो में मदद कर सकते हैं। जैसे घर के कामो में, बर्तन साफ़ करने, ब्रेकफ़ास्ट या  डिनर बनाने, कपड़े धोने इत्यादि में। 

अगर आपको यह सब काम पसंद नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक दिन तो जरूर से घर के कामो में उनकी मदद करें। आपकी यह छोटी सी कोशिश उनको बड़ी सी खुशी देगा। 

इसके साथ ही अगर आपकी वाइफ कभी बीमार हो या थकावट ज्यादा हो तब भी आपको घर का काम जरूर करना चाहिए। पत्नी की जितनी मदद कर सकते हो करना चाहिए, इससे अपकी पत्नी को भी यह एहसास होगा की आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी फिक्र भी करते हैं।

6. शारीरिक सम्बन्ध मधुर बनाये 

वैवाहिक जीवन में शारीरिक सम्बन्ध का कितना ज्यादा महत्व होता हैं ये हम सभी जानते हैं। अतः आप अपनी पत्नी के साथ केवल अपने शारीरिक सुख तक सिमित न रहे, बल्कि अपनी पत्नी को भी शारीरिक सुख की चरम सीमा की अनुभूति कराये।

इसके लिए आपको अपने शारीरिक सम्बन्ध की गतिविधियों की समय सीमा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए। इससे आपकी पत्नी को भी आपके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने में ज्यादा आनंद आएगा।

आप अपनी पत्नी को यह एहसास दिलाये की उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना हमेशा ही उनके लिए एक सुखद अनुभव कराता हैं।

7. रिश्तो को ईमानदारी से निभाए 

अक्सर अधिकतर पतियो कि ये परेशानी होती हैं वे खुद अपनी पत्नी और अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह ईमानदार और समर्पित नहीं रहते। और पत्नी से वे कुछ ज्यादा ही अपेक्षा करने लगते हैं नतीज़तन कई बार आपसी मन मुटाव भी हो जाता हैं आप ऐसी गलती न करें।

इसलिए आपको पूरी कोशिश करना चाहिए की आप अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह से ईमानदार और समर्पित रहे। इससे पत्नी खुद बा खुद आपको अपना जीवनसाथी पाकर हमेशा खुश रहेगी। बस आप कभी कोई गलत काम न करें और किसी अन्य महिला के साथ अफेयर भी न रखें।

8. उनसे बात करिये 

अधिकांशता देखा जाता हैं पति शादी के कुछ सालो के बाद पत्नी से अपने जीवन में क्या हो रहा हैं ऑफीस में क्या हो रहा हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हैं ये सब बताना बंद कर देते हैं या कहे पत्नी से ज्यादा कुछ खुल कर बात नहीं करते हैं।  

यही वजह हैं की पति और पत्नी एक दूसरे से दूर रहने लगते हैं। आपकी ख़ामोशी आपके और आपकी पत्नी के बीच दूरी का कारण बनता हैं। इसलिए आप अपने जीवन में होने वाली सभी छोटी बड़ी बातों को अपनी पत्नी से शेयर करें उनसे चर्चा करें।

इससे आपका भी मानसिक बोझ कम होगा दर्द कम होगा आप ज्यादा रिलेक्स महसूस करोगे। इसके साथ ही पत्नी को भी अच्छा महसूस होगा की आप उनसे कुछ चीज़ छुपाते नहीं हैं और हर सुख दुःख में उनका साथ देते हो।

Also Read : 

हम आशा करते हैं की आप सभी को हमारी यह जानकारी Patni Ko Khush Kaise Rakhe, Make Your Wife Happy In Hindi  अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये आपका फीडबैक हमें और भी अच्छा लिखने को प्रेरित करेगा।

अगर आपका हमसे किसी तरह का कोई सवाल है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Patni Ko Khush Kaise Rakhe, Make Your Wife Happy In Hindi को Social Media और Friends में भी Share जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Facebook Page को Like भी कर सकते हैं।

Thanks For Reading ... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code