Recent in Technology

Best Free Android Games In Hindi You Must Try Out

Best Free Android Games In Hindi 

Best Free Android Games In Hindi

Best Free Android Games In Hindi Games का नाम सुनते ही बच्चो के चेहरों में मुस्कान आ जाती हैं  क्योंकि गेम्स होते ही इतने रोमांचक और मजेदार जो हर किसी को भा जाता हैं। आज के इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोगो के पास बाहर जाकर खेलने का समय नहीं है।

ऐसे में वह बहुत बोर होने लगते है इसे देखते हुई Free Mobile Games का चलन आज बढ़ता जा रहा है इस से आपकी बोरियत भी दूर होती है और इसे आप कही भी कभी भी खेल सकते हैं। 

आज के Mobile Games की अच्छी बात यह भी है इसे आप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड और इंस्टाल कर सकते हैं। आज टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की कर ली है की आज आप घर बैठे अपने Friends और Family के साथ मिल कर भी यह गेम्स खेल सकते हैं। 

जो बहुत ही मजेदार अनुभव होता हैं इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे Top Free Android Games बताने वाले हैं जिसे न सिर्फ बच्चे बल्कि हर उम्र के बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी खेल सकते हैं। 

Top Best Free Android Games 

1. PubG Mobile 

PUBG Mobile Game पूरी दुनियाँ में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम में से एक है जिसके डायरेक्टर Brendan Greene हैं जिसे 20 December 2017 को लॉन्च किया गया था यह गेम एंड्राइड, विंडोज, आईओएस, प्लेस्टेशन सभी को सपोर्ट करता हैं।  

यह PUBG Mobile Game युवाओ के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं यह एक वर्चुअल रियलिटी एक बैटलग्राउंड युद्ध गेम है। इसमें उच्च कॉलिटी की 3D ग्रफिक्स और वॉइस फीचर भी होते है जो आपको रीयलिस्टिक होने का एहसास कराते है। 

जो इसके रोमांच को और भी बड़ा देते हैं इस गेम में कई लोग एक निश्चित जगह पर उतरते है फिर विभिन्न प्रकार के हथिहार को हासिल कर उसका उपयोग अपने प्रतिद्वंदी को मारने और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। अंत में जो बचता है वही विनर होता हैं। 

जो इसके रोमांच को और भी बड़ा देते हैं इसकी अच्छी बात यह की इसे आप एक साथ टीम बना कर Friends और Family के साथ भी खेल सकते हैं।

Total Download : 1000,000,000+

2. Call Of Duty

PUBG Mobile गेम के बाद जो दूसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम Call Of Duty हैं जिसे 29 अक्टूबर 2003 को फर्स्ट टाइम लॉन्च किया गया था। जिसे Infinity Ward, Treyarch, Sledgehammer, और Raven Software ने मिल कर तैयार किया हैं। 

इस गेम को आप Androids, iOS, Windows, Playstation, Mac इत्यादि जैसे Plateform में इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। इसके कई बेहतरीन फीचर, उच्च कॉलिटी 3D ग्रफिक्स  के कारण लोगो को खूब पसंद आ रहा है।  

Call Of  Duty गेम भी कुछ हद तक PUBG  गेम की तरह ही है और उसी फॉरमेट में गेम डिज़ाइन किया गया हैं। PUBG Mobile की तुलना में इसमें अच्छे एक्टिविज़न मिलता हैं इसमें भी आप एक साथ टीम बना कर Friends और Family के साथ खेल सकते हैं।

Total Download : 100,000,000+

Also Read :

3. Asphalt 9 : Legends

Asphalt 9 : Legends यह एक फ्री Car Racing गेम है जिसके Developer Gameloft Barcelona हैं इन्होने इस गेम को 25 जुलाई 2018 को लॉन्च किया गया था। यह गेम Androids, iOS, Windows, Playstation, Mac इत्यादि जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करता हैं। 

अगर आप भी कार रेसिंग के शौक़ीन हैं और इस तरह के गेम खेलना पसंद करते है तो आपको यह  गेम जरूर पसंद आयेगा। इसमें कई अच्छे फीचर, उच्च क्वालिटी ग्राफ़िक्स, विसुअल इफ़ेक्ट और कई सुपर स्पोर्ट्स कारें शामिल है। 

 जो इस गेम के अनुभव को और भी ज्यादा रोमांचक बनाते हैं सभी Car Racing लवर के द्वारा यह गेम काफी पसंद किया जा रहा हैं। 

Total Download : 10,000,000+

4. Ludo King 

लूडो एक ऐसा गेम है जो आज से नही बल्कि हज़ारो सालो से भारत के लोगो द्वारा खेला और खूब पसंद किया जाता रहा है। जो Gametion Technologies Pvt Ltd के द्वारा तैयार किया गया हैं जिसे 20 फ़रवरी 2016 को लॉन्च किया गया था। 

यह गेम अन्य खेलो के मुकाबले बहुत ही आसान होता हैं यह न सिर्फ भारत में अपितु दुनियाँ के कई देशो में खेला और पसंद किया जाता है जिसे वहा इस गेम को अलग - अलग नाम से खेला जाता हैं। 

पहले के ज़माने में इसे एक पेपर बोर्ड में खेला जाता था। पर वही आज आधुनिक युग में Technology के इस युग में आज हम इस गेम को अपने मोबाइल में भी फ्री में खेल सकते हैं। 

इस लूडो Mobile Game में समय - समय पर कई अच्छे फीचर ऐड किये जाते है जिसके तहत आप अपने दोस्तों के साथ मिल कर Online Ludo भी खेल सकते हैं। अब तो आप लूडो खेल कर पैसे भी कमा सकते हैं जिसे आप Google Play Store और Apple Play Store से डाउनलोड कर इंस्टाल कर सकते हैं।

Total Download : 100,000,000 +

5. Subway Surfers

Subway Surfers एक बहुत ही Popular कभी न खत्म होने वाला Runner Mobile Game हैं जिसे डेनमार्क की दो प्राइवेट कंपनी Kiloo और SYBO Games ने मिल कर बनाया हैं। जो सभी प्रकार के प्लेटफार्म में उपयोग हेतु सक्षम है जैसे Androids, IOS, Windows, Mac इत्यादि।  

इस गेम को पहली बार 24 मई 2012 को लांच किया गया था तब से आज तक इस Subway Surfers गेम ने विश्वभर में खूब प्रसिद्धि पाई हैं। अभी तक इसे पुरे विश्व में 1 अरब से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया जा चूका हैं।

Subway Surfers गेम में एक लड़का एक रेल्वे ट्रैक पर दौड़ता हैं जिसमे वह सामने आने वाली ट्रैन व दूसरे कई बाधाओं से बचते हुए दौड़ता हैं और कई पॉइंट जीतता हैं यह खेलने और देखने दोनों में मजेदार गेम हैं।

Total Download : 1000,000,000+

Also Read :

निष्कर्ष (Conclusion)

यह थे Top 5 free androids games जो आज सबसे ज्यादा खेले जा रहे हैं लोगो के द्वारा खूब पसंद भी किये जा रहे हैं, आप भी इनमें से आपकी पसंद का गेम खेल सकते है या Try कर सकते हैं। 

वैसे तो लिस्ट में और भी कई अच्छे Games हैं जिसे आप free में डाउनलोड कर खेल सकते जिसकी जानकारी हम आपको अगले पोस्ट में देंगे।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Best Free Android Games In Hindi अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये। अगर आपको मुझसे किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप हमारे फेसबुक पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं।

साथ ही इस जानकारी Best Free Android Games In Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading ..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code