Pregnancy Me Kya Khaye Pregnancy Diet Chart
ऐसे में Pregnancy Period के दौरान खान पान और आहार का महत्त्व ही सबसे ज्यादा होता हैं। बनने वाली माँ अगर अपने गर्भावस्था के दौरान जितना ज्यादा Healthy Diet लेगी होने वाली संतान उतना ही ज्यादा स्वस्थ, दंदरुस्त और बुद्धिमान होगा।
साथ ही माँ भी अपने Pregnancy Time को अच्छे से महसूस कर पायेगी जिससे वह स्वस्थ और खुश रहेगी।इसलिए हर महिला को माँ बनने से पहले प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए इसकी उचित जानकारी रखना बहुत जरुरी हैं। तो जानते हैं महिला Pregnancy Me Kya Khaye, Pregnancy Diet Chart, Pregnancy Mein Kya Khana Chahiye.
गर्भावस्था में संतुलित और पौष्टिक आहार क्यों आवश्यक है
बहुत से महिला के मन में यह सवाल भी आता है की प्रेगनेंसी के दौरान महिला को संतुलित और पौष्टिक आहार क्यों लेना चाहिए। Pregnancy Stages में संतुलित और पौष्टिक आहार इसलिए जरुरी होता है क्योंकि गर्भावस्था में महिला को जरुरी पोषक तत्त्व, विटामिन,न्यूट्रीेैंट्स, प्रोटीन और फाइबर की अति आवश्यकता होती हैं।
जो गर्भवती महिला के साथ ही होने वाले बच्चे की सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत ही जरुरी होता हैं। कई महिलाएँ Pregnancy Time में अपने खान पान का उचित ख्याल नहीं रखती और लापरवाही करती हैं।
नतीजा यह होता हैं की इससे माँ के साथ होने वाले बच्चे में भी कई विकार, बीमारी और विसंगतियाँ देखने को मिलती हैं।
इसके साथ ही सही पौष्टिक और उचित आहार न मिलने कारण बनने वाली माँ को कब्ज़, जी मचलना, असहनीय दर्द, बहुत ज्यादा मूड का बदलना और कभी - कभी गर्भपात होने जैसे समस्या भी देखने को मिलती हैं।
सही पौष्टिक और उचित आहार न मिलने कारण होने वाला बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर, बौद्धिक रूप से कमजोर, किसी प्रकार का जन्मजात विकार आदि जैसे समस्या देखने को मिलता हैं।
इसलिए इन सबसे बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान महिला को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है।
प्रेगनेंसी में क्या खाये (Pregnancy Diet Chart In Hindi)
1. प्रोटीन युक्त आहार (Protien Rich Foods)
प्रेगनेंसी के दौरान (Pregnancy Period) एक महिला को जिस चीज़ की सबसे ज्यादा जरुरत होती है वह प्रोटीन युक्त आहार। क्योंकि शरीर के विकास और होने वाले बच्चे के स्वास्थ और तंदुरस्ती के लिए बहुत जरुरी होता हैं।
यह निम्न खाद्य पदार्थ गर्भवती और होने वाले बच्चे के सम्पूर्ण विकास और हड्डियों की मजबूती के लिए अति आवश्यक होता हैं इसलिए आप अपने आहार में इसे शामिल जरूर करें जैसे की।
- दाले
- दूध,
- दही
- पनीर
- अंडे,
- बादाम
- चिकन
- मीट
- मछली जैसे की सल्मोन, सार्डिन, टूना, ट्राउट, कैट फिश इत्यादि।
2. आयरन युक्त और हरी सब्जियाँ (Iron-Rich Foods Vegetarian)
Pregnant Lady को शरीर में जरुरी पोषक तत्व की कमी को पूरी करने के लिए आयरन युक्त और हरी सब्जियों का सेवन अवश्य से करना चाहिए। इससे माँ और होने वाले बच्चे दोनों को जरुरी पोषक तत्व, विटामिन्स, मिनिरल्स और फाइबर पर्याप्त मात्रा में मिलता हैं।
इसके लिए आप अपने आहार में नीचे दिए गए निम्न चीज़ो का अपने आहार में शामिल जरूर करें इन सभी के सेवन से बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करता हैं जैसे की।
- ड्राई फ्रूट्स
- दलिया
- पालक
- शिमला मिर्च
- मटर
- टमाटर
- चुंकदर
- शकरकंद
- बीन्स
- सोया बीन्स
- सेम की फली
- मसूर की दाल
- ब्रोकली
- साबुत अनाज जैसे गेहूँ, ओट, ज्वार, बाजरा और इनसे बनी चीज़े आदि
3. ताज़े फल (Fresh Fruits)
सभी Preganant Lady को अपने आहार में फलों का सेवन अवश्य ही करना चाहिए, फ्रेश फ्रूट्स माँ और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। ताज़े फलो में भरपूर मात्रा में Vitamins, न्यूट्रीेैंट्स, और फाइबर पाए जाते हैं।
जो होने वाले शिशु के विकास, इम्युनिटी, स्वास्थ, दिमाग, ऊर्जावान और रोगमुक्त शरीर रखने में बहुत सहायक होता हैं इसलिए आप आहार में इन फलों का सेवन जरूर करें।
- संतरा
- बेरीज़
- एवाकाडो
- आम
- सेब
- केला
- लीची
- अमरुद
- नींबू
- मौसंबी
- कीवी
- तरबूज़
- सीताफल
- अनार
Also Read :
- Symptoms Of Pregnancy In Hindi Pregnancy Ke Lakshan
- how to increase sex power in hindi
- Healthy foods for beautiful and glowing skin
4. आयोडीन और कैल्शियम युक्त आहार (Iodine & Calcium Rich Foods)
Iodine और Calcium हमारे शरीर के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता हैं। इसलिए सभी महिलाओ को Pregnancy Time में आयोडीन और कैल्शियम युक्त आहार को जरूर शामिल करना चाहिए आप कभी भी इसे नज़र अंदाज़ न करें।
Pregnancy Period में आहार में किसी भी प्रकार की कमी आपके शिशु पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। आयोडीन युक्त आहार होने वाले शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत ही जरुरी होता है और कैल्शियम बच्चे के हड्डियों और दांतो के मजबूती के लिए अति आवश्यक होता हैं।
आयोडीन की कमी से कई बार महिलाओं में समय से पहले प्रसव या गर्भपात जैसे समस्या देखने को मिलती हैं। इसलिए इन सब समस्या से बचने के लिए Pregnancy Diet में आयोडीन युक्त आहार जरूर शामिल करना चाहिए जो आपको इन चीज़ो को सेवन करने से मिलता है।
- रोस्टेट पोटैटो (भुने हुए आलू )
- दूध
- मुनक्का
- दही
- ब्राउन राइस
- मछली
- अंडा
- पनीर
5. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates Foods)
कार्बोहाइड्रेट (Good Carbs) गर्भावस्था में महिला और भ्रूण के ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने में बहुत ही सहायक होते हैं। जिससे महिला और होने वाला शिशु दोनों ऊर्जावान और तंदुरुस्त रहते हैं।
बनने वाली माँ और भ्रूण को किसी प्रकार की कमजोरी न इसके लिए अपने आहार में आप इन खाद्य पदार्धो का सेवन जरूर करें।
- केला
- जई
- मक्का
- ब्राउन राइस
- राजमा
- छोले
- शकरकंद
- दालें
- कॉर्न
- ब्रेड
- वाइट राइस
- पास्ता
6. फलों का जूस (Healthy Fruit Juice)
गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने आहार में विभन्न प्रकार के ताज़े फलों का जूस को भी अवश्य शामिल करना चाहिए। ताज़े फलो का जूस गर्भवती महिला और होने वाले शिशु को ऊर्जा, ताकत और मन को शांति देता हैं।
जो एक स्वस्थ माँ और शिशु दोनों के लिए बहुत लाभदायक होता हैं इसके लिए आपको अपने आहार में इन Healthy Fruit Juice का सेवन जरूर करना चाहिए।
- अनार का जूस
- स्ट्रॉबेरी का जूस
- अमरुद का जूस
- गाजर का जूस
- चुकंदर का जूस
- सेब का जूस
- संतरे का जूस
- नींबू पानी
पर इस बात का ध्यान दे फलों का जूस आप अपने घर पर ही बनाये, बाजार में मिलने वाले डब्बाबंद जूस का सेवन न करें। क्योंकि उसमें अत्यधिक मात्रा में शुगर और आर्टिफीसियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
निष्कर्ष
अगर आपका हमसे किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Pregnancy Me Kya Khaye Pregnancy Tips को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ