Recent in Technology

Barbells Ghar Par Kaise Banaye How To Make Barbell At Home In Hindi

Barbell Ghar Par Kaise Banaye 

Barbells Ghar Par Kaise Banaye

Barbell Ghar Par Kaise Banaye, How To Make Barbell At Home In Hindi आज हम इस पोस्ट में सीखेंगे की बारबेल घर पर कैसे बनाये पिछली पोस्ट में हमने बताया था की डम्बल घर पर कैसे बनायेइसलिए आज हम उससे आगे बढ़ कर बारबेल बनाना सीखेंगे। 

जिस प्रकार डम्बल जिम के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है उसी तरह बारबेल भी एक जिम प्रेमी के लिए बहुत जरुरी उपकरण है जो आपको घर पर आपके बॉडी को निखारने का काम करता हैं।

यह बारबेल आपको एक परफेक्ट फिट बॉडी बनाने में मदद करेगा, वैसे तो बारबेल बनाने के कई सारे तरीके है। पर हम आपको टिकाऊ और सस्ते में बनने वाले बारबेल उपकरण बनाना सिखाएंगे तो जानते हैं Barbell Ghar Par Kaise Banaye

बारबेल क्या है 

बारबेल शारीरिक व्यायाम करने का एक उपकरण है जिसकी लम्बाई 4 फ़ीट से लेकर 7 फ़ीट तक का हो  सकता है। यह इस पर भी डिपेंड करता हैं की आप बारबेल बाइसेप्स, कंधों, चेस्ट और ट्रैप्स जैसे एक्सरसाइज के लिए बना रहे हैं या डेड लिफ्ट्स। 

अथार्त बैक एक्सरसाइज या वेट लिप्टिंग, पॉवर लिप्टिंग जैसे के लिए बनाना चाहते हो इसके पाइप की मोटाई 1. 5 से 3 इंच तक की हो सकती है।

पर आज हम आपको आज 4 फ़ीट के बारबेल के बारे में बता रहे है, इसके दोनों सिरों पर कम से कम 3 - 3 kg का भार मतलब कुल 6 kg भार लगा होता है। जिसे आप अपनी क्षमता के हिसाब से 4kg - 4kg,  5 - 5 kg और 6 - 6 kg  या फिर 10 kg तक का भार बढ़ा सकते हो।

यह बारबेल एक्सरसाइज आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के निम्न अंगो के लिए फायदेमंद होते है, जैसे की बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, लेट्स, कोर, कन्धा, ट्रैप, चेस्ट और आप चाहो तो इसका उपयोग भार बढ़ा कर डेड लिफ्ट्स के लिए भी कर सकते हैं।

बारबेल घर पर कैसे बनाये

1. बारबेल घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक 5 फ़ीट का GI पाइप लेना हैं जो की आपको हार्डवेयर दुकान में आसानी से मिल जायेगा। उसके साथ ही आपको अपने भार को दोनों सिरों में अच्छे से फिट करने के लिए चार छोटे क्लैंप की जरुरत होगी। 

यह स्टील क्लैम आपके भार को एक जगह फिक्स रहेगा और वर्कआउट करते समय इधर उधर नहीं खिसकेगा। क्लैंप की जगह अगर आप किसी दूसरी चीज़ का इस्तेमाल करना चाहते हो तो आप कर सकते है। 

बशर्ते वह हिले न साथ ही पाइप में से छोटे टुकड़े काट कर पहले से रख ले जिसका उपयोग आप बाद में भार बनाने के समय करेंगे ।

2. इसके बाद आपको भार बनाने के लिए 2 सांचे की जरुरत पड़ेगा, यह साँचा आप अपने भार के हिसाब से रख सकते हैं। सांचे के रूप में आप कोई भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आप एक गोल आकार का भार बना सके। 

जैसे की आप 5 लीटर वाले पेंट के डिब्बे, छोटा प्लास्टिक का गमला, आपके पास पुराना एक्टिवा या स्कूटी का टायर या पट्टा हो तो आप इसका भी उपयोग गोल आकार के भार बनाने के लिए कर सकते है।

3. इसके बाद आपको सीमेंट और रेत का इस्तेमाल करना होगा, इसके लिए आप जैसे डम्बल बनाने के लिए एक मिश्रण तैयार किये थे ठीक उसी तरह बारबेल के लिए भी मिश्रण तैयार करना होगा। 

जिसमे आपको 35 प्रतिशत सीमेंट 65 प्रतिशत रेत और आवश्कता अनुसार पानी का इस्तेमाल करके एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करना हैं।

4. जब मिश्रण तैयार हो जाये तो आपको उस सांचो में डालने से पहले निचे लकड़ी का पट्टा रख लेना हैं जिससे वह मिश्रण नीचे चिपके न और बाद में अच्छे से निकालते बने। 

फिर आपको जिस GI पाइप का इस्तेमाल करने वालो हो उसका छोटा टुकड़ा जिसे आप पहले से काट कर रखें  थे बीच पर रख कर मिश्रण को उस सांचे में धीरे - धीरे डालना है।

इसके लिए आप पहले से उसी साइज के पाइप का 1 या 2 अतिरिक्त टुकड़ा रखना होगा। ध्यान दे आपका छोटा पाइप का टुकड़ा बिलकुल बीच में होना चाहिए और सारा मिश्रण बराबर मात्रा में मिला कर ऊपर से गोल आकार का रूप दे दें।

5. जब सब तैयार हो जाये तो आपको उसे धुप में सूखने के लिए रख देना है। अगले दिन आपको उस छोटे GI पाइप को मोड़ते हुए बाहर निकाल लेना हैं और उसमे पानी डाल कर फिर से सूखा देना है। इसी तरह दो दिन ऐसा करें ऐसा करने से आपके बारबेल के भार को मजबूती मिलता हैं।

6. अब बारी आता है इसे अंतिम रूप देने के लिए इसके लिए आप अपने पाइप रॉड को अपने भार में फिट करना होगा। फिट करने के बाद आप उसमे दोनों तरफ से क्लैंप के द्वारा टाइट कर दे जिससे भार वर्कआउट के समय एक जगह पर बना रहें।

Also  Read :

निष्कर्ष 

लो हो गया आपका होम मेड बारबेल तैयार वो भी आसानी से, तो देखा आपने कितना आसान है अपने जिम के लिए बारबेल एक्सरसाइज उपकरण बनाना वो भी कम पैसो में। 

अगर आप इसमें कुछ और जोड़ना चाहते हो तो कर सकते हो जैसे भार में आप गोलाई आकार में रबर का कवर लगा सकते है या फिर पेंट भी लगा सकते हैं। जिससे यह बार - बार नीचे जमीन पर टकराने की वजह से ख़राब नहीं होगा वैसे यह जरुरी नहीं हैं।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह महत्वपूर्ण जानकारी Barbell Ghar Par Kaise Banaye आपको पसंद आया होगा। अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छा लगा हो तो नीचे कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करे। अगर आपका किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है, साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code