Recent in Technology

Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par How To Make Dumbbells At Home

Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par

Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par

Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par, How To Make Dumbbells At Home आज हम जानेगे की घर पर Dumbbells कैसे बनाये, आज हम यह महत्वपूर्ण जानकारी उन सभी दोस्तों के लिए लेकर आए है जो घर पर बॉडी बनाना चाहते है। 

कई लोग ऐसे भी है जो बॉडी तो बनाना चाहते है पर उन्हें जिम का सामान आसानी से नहीं मिलता और अगर मिलता भी है तो वह आधुनिक जिम सेट महंगा होता है। जो हर कोई खरीद नहीं सकता है ऐसे में वह अपने बॉडी बनाने का शौक कभी पूरा ही नहीं कर पाते है।

क्योकि उनके लिए महंगे जिम सेट खरीदना या जिम ज्वाइन करना आसान नहीं होता है। ऐसे में उनके मन में यह विचार आता है की काश ऐसा होता ही मै घर पर ही जिम का सामान बना सकू। 

इसलिए आज हम उन सभी दोस्तों को Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par यह बताने वाले है। क्योंकि Body बनाने के लिए सबसे पहले आपको Dumbbells की ही जरुरत पड़ता है जो की जिम के लिए बहुत जरुरी सामान होता है तो जानते है  Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par. 

Dumbbells क्यों जरुरी हैं डंबल का महत्व

किसी भी व्यक्ति के लिए जो अपनी बॉडी बनाना चाहता है उसका सबसे पहला नियम है बाजुओं(Arms) का मजबूत होना, बिना मजबूत बाजुओं के आप कई सारे एक्सरसाइज नहीं कर पाओगे।

इसलिए अपने बाजुओं के मसल्स मतलब आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का मजबूत होना बहुत जरुरी हैं। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का वर्कआउट करने के दो बेसिक तरीके है जिसे हर कोई घर पर कर सकता है वह है डंबल वर्कआउट, बारबेल वर्क आउट और बेंच डिप्स।

इसके लिए चाहे आप घर पर करो या प्रोफेसनल जिम पर आपको यह वर्कआउट तो करना ही पड़ेगा। डम्बल वर्कआउट आपके बॉडी के ऊपरी हिस्से जैसे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, चेस्ट, कन्धा, पीट, ट्रैप और पेट इन सब के वर्कआउट में सहायक होता है। 

जिससे आपके बॉडी का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है और सही शेप में आता हैं। बिना डम्बल के आप बॉडी नहीं बना पाओगे चाहे आप घर पर बनाओ या जिम पर, तो अब आप जान गए होंगे की Dumbbells क्यों जरुरी हैं और Dumbbells का क्या महत्व हैं।  

घर पर डम्बल्स कैसे बनाये (How To Make Dumbbells At Home)

1. दो पाइप लें

डम्बल बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको दो पाइप की जरुरत होगा यह पाइप 1. 5 ft लम्बा और मोटाई 2 से 3 सेंटीमीटर होना चाहिए। जिससे आपको बनने के बाद अच्छे से ग्रिप पकड़ने में आसानी हो। 

वैसे तो डम्बल विभिन्न प्रकार के मटेरियल से बनाया जा सकता है इसके कई प्रकार है जैसे की प्लास्टिक डम्बल, क्रोम डम्बल,न्योप्रेने डम्बल,और आयरन डम्बल पर हम यही सलाह देंगे की आप रॉड आयरन का डम्बल ही बनाये।

क्योंकि यह काफी टिकाऊ होता और लम्बे समय तक चलता है जिससे आपको बार - बार बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगा। जब आपको डम्बल के लिए रॉड या पाइप मिल जाये तो अगर वह नया हो तो कुछ न करें।

पर अगर रॉड या पाइप बहुत पुराना है तो आप उस रॉड को साफ करले फिर आप उसमे पोलिश करने वाले सिल्वर पेंट से उसे पेंट कर दें। फिर उसे एक दिन के लिए धुप पर सूखा कर रख दे इस प्रकार डम्बल के लिए रॉड तैयार हो गया।

2. चार सामान आकार के साँचे लें

डम्बल बनाने के लिए अब आपको 4 सामान आकार के साँचे लेने है जो आकार में सामान हो जिसका उपयोग आप एक सांचे के रूप में डम्बल का आकार देने में करेंगे। यह सांचे आपके डम्बल वजन पर डिपेंड करता है की आप कितने kg का डम्बल बनाना चाहते हो। 

तो डम्बल का आकार आप अपने हिसाब से छोटा या बड़ा कर सकते हैं। सांचे के लिए आप घर बनाने में प्लम्बर जो Pvc पाइप का इस्तेमाल करते हैं उसका उपयोग कर सकते या आप चाहें तो आपके पास कोई भी दूसरी चीज़ हो जो सामान आकार की हो उसे आप चार बराबर हिस्से में काट लें।

या फिर 2 - 2 करके बना लें जिसमे आपको बाद में सीमेंट मटेरियल डालने होंगे एक बात ध्यान दे साइज सामान होना बहुत जरुरी है। 

इसमें आप लापरवाही नहीं कर सकते यह न हो की बनने के बाद एक का साइज़ 2 kg हो जाये और दूसरे का साइज 2. 5 kg। इसलिए इस चीज़ का हमेशा वजन तौल  कर ही बनाये 50, 80 GM का अंतर हुआ तो चलेगा।


3. सीमेंट्स और रेत

डम्बल बनाने के लिए आपको तीसरी जिस चीज़ की जरुरत पड़ेगा वह हैं सीमेंट्स रेत और थोड़ा पानी जिसका हमें मिश्रण तैयार करना होगा। मिश्रण में सीमेंट की मात्रा कम रेत की मात्रा ज्यादा और थोड़ी मात्रा में पानी होना  चाहिए। 

जब आपका मिश्रण तैयार हो जाये तो आपको चार सामान आकार के साँचे के बीच में जिस रॉड का आप डम्बल बनाने में करने वाले थे। उसी रॉड को काटते समय जो कुछ हिस्सा बचा होगा उसे साँचे के बीच में रख कर हाथ से पकडे रहे और सीमेंट्स के मिश्रण को डालना शुरू करें।

मिश्रण डालते समय यह ध्यान दे की रॉड बीच से हिले न, जब पूरा मिश्रण डाल ले तब हाथ हटा ले इसी तरह चारों साँचे में सीमेंट का मिश्रण डालें और ऊपर से बराबर कर लें। 

जब सब हो जाये तो उसे पुरे एक दिन के लिए धुप में रख दें ध्यान दे चारो साँचो से भरे सीमेंट को ऐसे किसी चीज़ में रखे। जिसे बाद में उठा कर लाया ले जाया जा सके सीधे जमीन पर रख कर न बनाये वरना सीमेंट नीचे जमीन पर ही चिपक जायेगा।

4. धुप में सूखने दें

अगले दिन आपको डम्बल में आपने बीच में छोटा सा जो रॉड डाला था उसे मोड़ते हुए बाहर निकाल लें फिर साँचे को भी सावधानी से अलग कर लें। उसके बाद आपको कुछ दिन डम्बल को 2  दिन धुप में सुखाना होगा ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग एक दिन धुप में सुखाते जिससे डम्बल सुख तो जाता है।

पर कुछ महीनो में ही डम्बल में क्रैक होना शुरू हो जाता है फिर धीरे - धीरे ख़राब हो जाता हैं जिससे वे निराश हो जाते है इससे बचने के आप तैयार हुए डम्बल में रोज सुबह 2 से 3 दिन पानी डाल कर धुप में सुखाये जिससे सीमेंट में मजबूती आएगा और कई सालो तक आपका डम्बल सही बना रहेगा।

5. फाइनल टच दें

जब सारे डम्बल तैयार हो जाये तो उसके बाद आपको उसे अंतिम रूप देना होगा, जिसमे आपको अपने रॉड को उस डम्बल के छेद में डाल कर टाइट करना हैं। जिससे डम्बल खिसके नहीं वह एक जगह फिक्स हो जाये जिससे आपके डम्बल इधर उधर नहीं खिसकेगा।

जिसके लिए आप छोटी वाली प्लास्टिक क्लैंप या SS क्लैंप आपके हिसाब से जो अच्छा और आसानी से मिलने वाले चीज़ से भी काम चला सकते है।

पर इस बात का ध्यान दे दोनों डम्बल टाइट हो वर्कआउट करते समय निकले न। अगर आप क्लैंप का उपयोग नहीं करना चाहते हो तो आप सीधे ही सीमेंट्स के द्वारा दोनों तरफ लगा कर अंतिम रूप दे सकते हैं। 

इससे डम्बल स्थाई रूप से जम जायेगा और ख़िसकेगा नहीं। इसके बाद आप चाहो तो इस पर अपनी पसंद का रंग पेंट लगा सकते हैं जिससे यह बिल्कुल प्रोफेशनल डंबल लगेगा।

Also Read :
निष्कर्ष :

लो हो गया आपका होम मेड डम्बल तैयार तो देखा आपने कितना आसान है घर पर डंबल तैयार करना अब आपको बस वर्कआउट पर ध्यान देना होगा। जिससे बॉडी बनाने का आपका सपना पूरा हो पायेगा इसी तरह जिम के और भी सामान आप घर पर बना सकते है। 

जिसकी जानकरी हम आपको अपने आने वाले पोस्ट पर बताएँगे। हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Dumbbells Kaise Banaye Ghar Par आपको पसंद आया होगा। यह जानकारी आपको कैसा लगा  नीचे कमैंट्स करके जरूर बताये।

साथ ही इस Information को अपने Friends, Family और सोशल मिडिया में भी Share जरूर करे। अगर आपका किसी तरह का कोई सवाल है तो आप कमैंट्स करके पूछ सकते है, साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks For Reading...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

People

Ad Code